पत्रिका: शुभ तारिका, अंक: अक्टूबर 2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 34, मूल्य: 12रू (वार्षिक: 120रू.), ई मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: 0171.2610483, सम्पर्क: कृष्णदीप ए-47, शास्त्री कालोनी अंबाला छावनी ब133001 हरियाणा

साहित्यिक पत्रिका शुभ तारिका का समीक्षित अंक साहित्यिक रचनाओं से युक्त है। अंक में प्रकाशित लघुकथाएं मनुष्य के उज्ज्वल भविष्य का संकेत करती है। शराफत अली खान, रमेश चंद्र, ओम प्रकाश, नरेन्द्र नाथ, साबिर हुसैन, किशनलाल शर्मा, नरेन्द्र कौर छाबड़ा, सत्यनारायण एवं शमीम की लघुकथाओं का भाव आज के मानव को अभिव्यक्ति देना है। ख्यात साहित्यकार डाॅ. महाराजकृष्ण जैन से संबंधित जानकारी साहित्य के नए जिज्ञासुओं के लिए उपयोगी है। माला वर्मा, दिव्या लंघवाल, राजीव कुमार, अकेला चंद्र, शैलजा पाठक, हितेश कुमार शर्मा की कविताएं प्रभावित करती है। शैल वर्मा की कहानी व अर्जुन सिंह का व्यंग्य अच्छी रचना कही जा सकती है। अनूप घई पर एकाग्र लेखक परिशिष्ठ लेखक के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। पत्रिका के अन्य स्थाई स्तंभ, समीक्षाएं, आलेख तथा समाचार भी जानकारीपरक हैं।

3 تعليقات

  1. uchkoti ki shresth sahityik patrika "Shubh Tarika" ka har mahine bahut intezar rehta hai. Iske bina zindagi nahi chalti.

    MUMUKSHU kamlesh

    ردحذف
  2. हिन्‍दी साहित्‍य में प्रिन्‍ट मीडिया की गतिविधि की पूरी जानकारी आपके ब्‍लॉग पर उपलब्‍ध है। हिन्‍दी पत्रिकाओं के लिए तो यह ब्‍लॉग 'येलो पेज' डायरेक्‍टरी का काम कर रहा है।

    ردحذف
  3. हिन्‍दी साहित्‍य में प्रिन्‍ट मीडिया की गतिविधि की पूरी जानकारी आपके ब्‍लॉग पर उपलब्‍ध है। हिन्‍दी पत्रिकाओं के लिए तो यह ब्‍लॉग 'येलो पेज' डायरेक्‍टरी का काम कर रहा है। Naye lekhako ke liye shub tarika ek achhi patrika hai ...

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم