पत्रिका: सुख़नवर, अंक: नवम्बर-दिसम्बर 2010, स्वरूप: द्वैमासिक, संपादक: अनवारे इस्लाम, पृष्ठ: 48, रेखा चित्र/छायांकन: जानकारी उपलब्ध नहीं, मूल्य: 25रू.(वार्षिक 170), ई मेल: , वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 0755.2555789, सम्पर्क: सी 16, सम्राट कालोनी अशोक गार्डन, भोपाल म.प्र.
हिंदी व उर्दू जबान के लिए समर्पित पत्रिका सुख़नवर का समीक्षित अंक अच्छी विचारपूर्ण रचनाओं से युक्त है। अंक में सुरेश पंडित, डाॅ. संजीव जैन के लेख विषयों के साथ विश्लेषणात्मक ढंग से विचार करते हैं। आरिफ शेख, रमेश कंवल, शरीफ कुरैशी, किशन स्वरूप, अजीत सिंह बादल, राजेश रेड्डी, की ग़ज़लें अच्छी व प्रेरणास्पद है। नईम कौसर एवं मनीष कुमार सिंह की कहनियां तथा रूखसाना सिद्दकी की लघुकथाएं ठीक ठाक हैं। बुद्धिलाल पाल, खुर्शीद हयात की कविताएं नयापन लिए हुए हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं समीक्षाएं आदि भी प्रभावित करती है।

1 تعليقات

  1. हमेशा की तरह से सुंदर समीक्षा ओर सुंदर जानकारियां धन्यवाद

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم