पत्रिका-राष्ट्र किंकर, अंक-मार्च.09, स्वरूप-मासिक, संपादक-विनोद बब्बर, पृष्ठ-64, मूल्य-20रू.(वार्षिक-उपलब्ध नहीं), सम्पर्क-ए-2/9ए, हस्तमल रोड़, उत्तम नगर, नई दिल्ली 110059, ई मेलः rashtrakinkar@yahoo.co.in
नई दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र का यह विशेषांक है। अंक मंे कुछ उपयोगी व विचारणीय आलेख ों का प्रकाशन किया गया है। इनमें प्रमुख हैं- डाॅ. शरद नारायण खरे, अम्बरीश कुमार, खैराती लाल सचदेवा, ज्योति सेतिया एवं दीपक गोयल। रूद्रपाल गुप्त तथा महेन्द्र मेहतो की कविताएं अंक को सार्थकता प्रदान करती हैं। नंदलाल भारती, डाॅ. मधु गुप्ता एवं एस. आर. सिंह की रचनाएं भी उपयोगी हैं। सुरेश प्रकाश शुक्ल का व्यंग्य तथा अमरेन्द्र सिंह की कहानी प्रभावित करती है। मनप्रीत कौर, ओमप्रकाश बजाज, अनिल सूर एवं राम कुमार घोटड़ की लघुकथाएं आकर्षक हैं। पत्रिका का पंचांग भी पाठकों के लिए उपयोगी व संग्रह योग्य है।

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم