पत्रिका: आसपास, अंक: फरवरी 2012, स्वरूप: मासिक, सम्पादक: राजुरकर राज, पृष्ठ: 32, मूल्य: 5 रू.(वार्षिक 50 रू.), मेल: , वेबसाईट: , फोन/मो. 0755.2775129, सम्पर्क: एच 3, उद्धवदास मेहता परिसर, नेहरू नगर, भोपाल .प्र.
संवाद पत्रिका के इस अंक में प्रो. अक्षय कुमार जैन के निधन का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का आलेख ‘आशा भोसले का तमाचा’ अपने शीषर्क से प्रभावित करता है। सुधाकर आशावादी का भारत भूषण पर एकाग्र आलेख पत्रिका की उपलब्धि कही जा सकती है। इसके अतिरिक्त प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान, अहमदाबाद में विश्व हिंदी आयोजन, बस्तर की लोकबोलियों का सम्मान के समाचार अच्छे व जानकारीपरक हैं। हिंदी लेखिका संघ का सम्मान समारोह, समृद्ध हो चुका है हिंदी में विज्ञान साहित्य, स्पंदन समारोह आदि में भी नवीनता है। पत्रिका के अन्य समाचार, जानकारी तथा सूचनाएं साहित्यप्रेमियों के मध्य संवाद स्थापित करने में सहायक हैं।

Post a Comment

और नया पुराने