पत्रिका: पाठ, अंक: 28, स्वरूप: त्रैमासिक, संपादक: देवांशु पाल, पृष्ठ: 68, मूल्य: 20रू (वार्षिक: 80 रू.), रेखाचित्र/आवरण: अलीक, मेल: ,वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल: 09907126350, सम्पर्क: गायत्री विहार, बिनोबा नगर, बिलासपुर छतीसगढ़ 495001
साहित्यिकता से भरपूर इस पत्रिका में संश्लेषित विचार योग्य रचनाओं का प्रकाशन किया जाता है। समीक्षित अंक मंे स्व. यादवेन्द्र शर्मा, राधेलाल बिजघावने की कविताएं अच्छी व समय के साथ संवाद करती रचनाएं हैं। प्रभा दीक्षित का शमशेर की रचनात्मकता पर संस्मरण एवं सुरेश पंडित तथा राजेन्द्र परदेसी के आलेखों में साहित्य के माध्यम से सामान्य पाठक को सरसता प्रदान की गई है। सीताराम गुप्ता व सिद्धेश्वर की लघुकथाएं अच्छी रचनाओं में शामिल की जा सकती है। कहानी अंतराल(सतीस दुबे) तथा टाइटल(रश्मि खुराना) में भी आम जन के दुख दर्द सिद्दत के साथ उभरकर सामने आए हैं। अन्य रचनाएं, समाचार आदि भी प्रभावित करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने