पत्रिका: रंग अभियान, अंक: 23 वर्ष 6, स्वरूप: अनियतकालीन, संपादक: अनिल पतंग, पृष्ठ: 64, मूल्य: 20रू (वार्षिक: 100रू.), मेल: ,वेबसाईट: , फोन/मोबाईल: 09304796357, सम्पर्क: नाट्य विद्यालय, बाघा, पो. सुहदनगर, बेंगूसराय बिहार 551218
रंग अभियान देश में हिंदी नाट्य साहित्य की गिनी चुनी पत्रिकाओं में से एक है। पत्रिका अनियतकालीन होते हुए भी महत्वपूर्ण नाट्य सामग्री प्रकाशित कर रही है। समीक्षित अंक में बी. चतुर्वेदी, आनंद पाटिल तथा बालकृष्ण पिल्लै के नाट्यालेख प्रभावित करते हैं। विख्यात साहित्यविद् नरेन्द्र कोहली से बातचीत पत्रिका का प्रमुख आकर्षण है। ओम प्रकाश मंजुल की नौटंकी इसे मंचित होते हुए देखने की लालसा जाग्रत करती है। नरेन्द्र कुमार शर्मा तथा अजय चतुर्वेदी ने ज्ञानवर्धक व संग्रह योग्य आलेख लिखे हैं। सुरभि कुमार की नाट्य समीक्षा के साथ साथ अन्य रंगमंच समाचार देश भर में हिंदी पट्टी में नाटकों पर हो रहे कार्यो पर संक्षेप में प्रकाश डालते हैं। पत्रिका छोटी होते हुए भी ज्ञान की पोथी है जिसे रंगमंच से जुड़ा प्रत्येक पाठक अवश्य पढ़ना चाहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने