पत्रिका : साहित्य अभियान, अंक : मई, जून 2011, स्वरूप : मासिक, संपादक : सनत, पृष्ठ : 22, मूल्य : 10रू (वार्षिक 100 रू.), ई मेल : ,वेबसाईट : उपलब्ध नहीं, फोन/मोबाईल : 9301492734, सम्पर्क : साहित्य निकेतन, जूट मिल थाना के पीछे, बगल गली, हनुमान मंदिर के पास, राजग़(छतीसगढ़)

साहित्य अभियान पत्रिका के मई तथा जून 2011 में प्रकाशित अंक साहित्यिक रचनाओं से भरपूर है। दोनों अंकों में प्रकाशित आलेखों में इंकलाब गांधी, गणेश कछवाहा, ओम प्रकाश बजाज, मीरा मिश्रा, राधकांत अंधवाल, श्याम नारायण श्रीवास्तव, सुबोध महंतो विशेष हैं। हर्ष सिंह ठाकुर की कहानी (जनशताब्दी एक्सप्रेस) क्षेत्रीय रचना होते हुए भी देश भर के साहित्य का प्रतिनिधित्व करती है। निदा ुफाजली, अंजनी कुमार, सुंदरलाल भटट, केशव दिव्य, अमित कुमार दुबे एवं राजा चौरसिया की कविताएं उल्लेखनीय है। संतोष सेन का व्यंग्य तथा सतीश व्यास, सनत कुमार नायक, राजेश ठक्कर, संतोष सुपेकर, भजनलाल गुप्ता, जेम्स एक्का, ओमप्रकाश बजाज तथा नरेन्द्र नाथ लाहा की लघुकथाओं में नवीनता है। अंकों की अन्य रचनाएं भी प्रभावित करती है।

Post a Comment

और नया पुराने