पत्रिका: शुभ तारिका, अंक: जनवरी2011, स्वरूप: मासिक, संपादक: उर्मि कृष्ण, पृष्ठ: 38, रेखा चित्र/छायांकन: जानकारी नहीं, मूल्य: 12रू.(वार्षिक 120), ई मेल: urmi.klm@gmail.com , वेबसाईट: उपलब्ध नहीं, फोन/मो. 0171.2610483, सम्पर्क: कृष्णदीप ए-47, शास्त्री कालानी अंबाला छावनी 133001 हरियाणा
लगातार 39 वर्ष से प्रकाशित पत्रिका शुभ तारिका के समीक्षित अंक में विविधतापूर्ण रचनाओं का प्रकाशन किया गया है। अंक में पंकज शर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, किशोर श्रीवास्तव, कालीचरण प्रेमी, अशफका कादरी, शैल वर्मा तथा अनिल कुमार जैन की लघुकथाएं प्रकाशित की गई है। पत्रिका में प्रकाशित कविताओं में महेश चंद्र श्रीवास्तव, महेन्द्र जैन, पुष्पा सिंधी, प्रद्युम्न श्रेष्ठ, भवानीशंकर, डाॅ. भावना, रेखा शर्मा, डाॅ. अर्पणा चतुर्वेदी, आशा शैली तथा दिनेश प्रसाद प्रभावित करते हंै। कृष्ण कुमार यादव की कहानी अच्छे केनवास पर रची बुनी गई है जिसमें वर्तमान समाज की विसंगतियों के साथ साथ पूर्वजों के लिए आदर का भाव निहित है। संपादकीय का लक्ष्य और उद्देश्य पर डाॅ. महाराज कृष्ण जैन का लेख नवोदित संपादकों के लिए मार्गदर्शक है। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व समाचार आदि अच्छी जानकारी प्रदान करते हैं।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने