पत्रिका: साहित्य सागर, अंक: जून10, स्वरूप: मासिक, संपादक: कमलकांत सक्सेना, पृष्ठ: 52, मूल्य 20रू.. (वार्षिक 250रू.), ईमेल: kksaxenasahityasagar@rediffmail.com , वेबसाईट/ब्लाॅग: उपलब्ध नहीं , फोन/मो. 0755.4260116, सम्पर्क: 161बी, शिक्षक कांग्रेस नगर, बाग मुगलियां भोपाल 462.043 म.प्र.
पत्रिका साहित्य सागर का यह अंक लघुकथा एवं व्यंजना पर विधा पर केन्द्रित है। अंक में ख्यात लेखिका श्रीमती कुलतार कौर कक्कर पर आलेख व अन्य सामग्री प्रकाशित की गई है। प्रमुख आलेखों में डाॅ. यायावर, सनातन कुमार वाजपेयी के लेख शामिल हैं। रमेश मनोहरा, मदनप्रसाद सक्सेना, युगेश शर्मा, डाॅ. सरला अग्रवाल, डाॅ. शरद नारायण खरे, के.पी. सक्सेना दूसरे तथा डाॅ. पुष्पारानी गर्ग की लघुकथाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। श्रीमती कुलतार कौर कक्कर पर एकाग्र आलेखों में डाॅ.हुकुम पाल सिंह, दिवाकर शर्मा, श्यामबिहारी सक्सेना, मनोज जैन व डाॅ. राजश्री रावत के लेख उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अच्छे ढंग से प्रकाश डालते हैं। पत्रिका की अन्य रचनाएं, समीक्षाएं व समाचार आदि भी इसे पठनीय व पाठकोपयोगी बनाते हैं।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने