पत्रिका-भाषा स्पंदन, अंक-15, स्वरूप-मासिक, प्रधान संपादक-डॉ। सरगु कृष्णमूर्ति, संपादक-डॉ. मंगल प्रसाद, मूल्य-वार्षिक 100 रू., आजीवन-1000रू. सम्पर्क-कर्नाटकहिंदी अकादेमी, विनायका 127, एमआईजी/केएचबी 5वां ब्लांक, कोरमंगला बेंगलूर (कर्नाटक)

दक्षिण भारत से प्रकाशित यह पत्रिका साहित्य की प्रमुख पत्रिका है। इसमें सम्मलित रचनाओं में हिंदी साहित्य तथा भाषा पर बहुत ही महत्वपूर्ण लेख दिए गए हैं। जिनमें ओम प्रकाश सेठी, प्रो. आशा कपूर, डॉ. राहुल, विजय कुमार मल्होत्रा, मंजु सांडिल्य प्रमुख है। प्रदीप कुलकर्णी तथा कृष्ण शंकर सोनाने की कहानियां आज के आम आदमी की व्यथा कथा है। ग़ज़लों व कविताओं में चांद ॔शेरी’, रमेश कुमार सोनी, खुर्शीद नवाब, डॉ. अशोक गुलशन तथा नलिनीकांत विशेष रूप से प्रभावित करते हैं। आकर्षक छपाई पत्रिका की एक अन्य विशेषता।

Post a Comment

और नया पुराने